फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी ने अधिसूचित किए 20 पद
विज्ञापन

युवाओं के लिए रोजगार का मौका, रोजगार कार्यालय में छह को साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मेसर्स ऐसरी इंडिया टेक्नोलॉजी लिमिटेड पार्वती भवन खसरा नंबर 380/1 गांव कामली, डाकघर परवाणू, तहसील कसौली जिला सोलन ने रिटेनर 20 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए कंपनी छह जनवरी को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में चयनित उम्मीदवारों को नौ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन देय होगा। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक पुरुष आवेदक रोजगार कार्यालय में पंजीकरण, जन्म का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र और उनकी छाया प्रतियों के साथ छह जनवरी को सुबह 10 बजे रोजगार कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार को दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01792-233201 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें