फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ-संरक्षण, पुनर्वास में ऊना बनेगा आदर्श: कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
गौ संरक्षण, पुनर्वास में ऊना बनेगा आदर्श : कंवर
विज्ञापन

ऊना में लगाई जा रहीं 24 गौशालाएं, विभागीय अधिकारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऊना को गौ संरक्षण, संवर्धन व पुनर्वास में एक आदर्श जिला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में इस समय लगभग दो हजार बेसहारा गौ वंश है जिसे जल्द ही या तो किसान के घर तक पहुंचाया जाएगा या गौशालाओं में पुनर्वास किया जाएगा। कंवर बुधवार को बचत भवन ऊना में जिली स्तरीय विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिले में 24 गौशालाएं बनाई जा रही हैं जिनमें से पांच कोटला कलां, सलोह, घंडावल, जनकौर अज्ञैर रिपोह मिसरां क्रियाशील हो चुकी हैं। इनमें लगभग ढाई सौ गौवंश को रखा गया है। तीन अन्य मुच्छाली, बडूही व कुठेड़ा जसवालां का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गौशालाओं के निर्माण के लिए जिले में अब तक लगभग तीन करोड़ खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को बेसहारा गौवंश के ठहराव के अलावा बर्मी कंपोस्ट निर्माण से जोड़ा जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को जिले में बाहर से पशुओं को छोड़ने की घटनाओं को लेकर भी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


माफिया राज के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश
वीरेंद्र कंवर ने जिला प्रशासन को माफिया राज से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊना ड्रग्स, वन और खनन माफिया के साथ-साथ दड़ा, सट्टा से भी पूरी तरह से मुक्त हो, इसके लिए सख्त कदम उठाने के लिए अधिकारी कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों से खनन माफिया से निपटने के लिए जिले के बाहर अवैध रेत ले जाने वाली गाड़ियों पर तुरंत रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु संचालन और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गरीब के उत्थान के लिए कार्य करें अधिकारी
वीरेंद्र कंवर ने सभी अधिकारियों से गांव, गरीब, पिछड़े व दलित तथा समाज के अंतिम पायदान में बैठे व्यक्ति के कल्याण, उत्थान के लिए पूरी लगन, निष्ठा व समर्पण की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली धनराशि का ग्रामीण स्तर पर बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों से ग्रामीण स्तर पर लघु और कुटीर उद्योगों के प्रोत्साहन पर भी बल दिया। वहीं उपायुक्त ऊना विकास लाबरू ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री का स्वागत किया और आश्वस्त किया कि सभी प्राथमिकताओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। उन्होंने सभी एसडीएम को 20 जनवरी तक गौशालाओं के संचालन के लिए कमेटियां गठित करने के निर्देश दिए। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, एडीएम सुखदेव सिंह, एसडीएम पृथीपाल सिंह, संजीव धीमान सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें