फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरियाला स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशाला कुरियाला में वार्षिक परितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में स्कूल एसएमसी के प्रधान संसार चंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। स्कूल प्रधानाचार्य राजेंद्र कौशल ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

इसमें छठी से 12वीं कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें छठी कक्षा से सतविंद्र कौर प्रथम, कंचन द्वितीय, तुषा तृतीय, कक्षा सातवीं से पायल प्रथम, दीक्षा द्वितीय, साक्षी तृतीय तथा आठवीं से अंशु ठाकुर प्रथम, सिमरन देवी द्वितीय, पल्लवी ठाकुर तृतीय रहे। खेलों में राजकुमार, अश्वनी कुमार, अंशु ठाकुर, कोमल देवी, सीमा, अर्पण, अभिषेक, मनोज व संदीप, हाउस कैप्टन में गांधी हाउस में पूनम, गुरप्रीत सिंह, विवेकानंद हाउस में रीता, मनोज, भगत सिंह हाउस में मानसी, राजकुमार, लक्ष्मी बाई हाउस में मनीक्षा, साहिल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर रायंसरी स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम कौशल, बसाल स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र चंदेल, बसोली स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र रायजादा, देहलां स्कूल के प्रधानाचार्य अजय ठाकुर, सलोह स्कूल के प्रधानाचार्य रूप चंद शर्मा, एसएमसी टक्का के प्रधान सुशील बंटी, एसएमसी डंगेहड़ा के प्रधान राकेश कुमार, महिला मंडल लाम की प्रधान सुनीता देवी, दानवीर रघुनंदन, एसएमसी कुरियाला के सभी सदस्य ज्योति, सुनीता, रमा, प्रोमिला, सुनीता कुमारी, रीटा देवी और स्कूल स्टाफ सदस्य रविंद्र कुमार, स्नेहलता, वीना, अरविंद, सुरजीत, विशाल, संजीव, राज कुमार, सुनीता, महेश, मधु, रितु, अमन और सतपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें