अंब (ऊना)। एक कांग्रेसी नेता की ओर से पूनम महाजन के लिए की गई टिप्पणी की भाजपा महिला मोर्चा ने कड़ी निंदा की है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नर्वदा जसवाल ने टिप्पणी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता कई बार भारतीय महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणियां करते हैं। इस आचरण से लगता है कि कांग्रेसी नेताओं की मानसिकता ही दोषपूर्ण है। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि किसी भी दल की महिला नेत्री के लिए बोले जाने पर मर्यादा की सीमा का अतिक्रमण उनकी मानसिकता को दिखाता है कि महिलाओं के लिए वह कितना सम्मान रखते हैं। कांग्रेसी नेता ने दिखा दिया है कि महिलाओं के लिए उनके दिमाग में कैसी भावनाएं हैं। इस अवसर पर चिंतपूर्णी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष लता ठाकुर, महामंत्री कंचन रायजादा, बीडीसी सदस्य नीलम कुमारी, ममता शर्मा मौजूद रहे।