फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से एक की मौत, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिला में सर्पदंश ने एक व्यक्ति की जान ले ली, तो दूसरा व्यक्ति नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मृतक की पहचान राम कुमार (35) निवासी यूपी के रूप में हुई है। जो पिछले काफी समय से गगरेट में दिहाड़ी मजदूरी करता था। जबकि सर्पदंश से पीजीआई में उपचाराधीन व्यक्ति की पहचान राजेश (45) निवासी हरोली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पहला मामला गगरेट में पेश आया। जहां गगरेट में रहने वाले राम कुमार को सोमवार रात अचानक सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर लोग उसे उपचार के लिए ऊना अस्पताल लेकर आए। लेकिन, शरीर में जहर ज्यादा फैल जाने के चलते पीड़ित की मौत हो गई। राम कुमार यूपी का रहने वाला था और गगरेट में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरा मामला हरोली का है, जहां हरोली निवासी राजेश को मंगलवार सुबह सांप ने डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। जहां से गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने पीड़ित को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। राजेश की हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की मदद लें। झाड़-फूंक के चक्करों में अपना समय न गवाएं।
उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामलों की छानबीन शुरू कर दी है।
गौर रहे कि जिला में सर्पदंश के मामलों में वृद्धि हो रही है। लगभग एक महीने में एक दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं। कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें