फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संतोषगढ़ में 200 विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया नशामुक्ति का संदेश

Sat, 03 Oct 2026 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़/ऊना। नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश लेकर संतोषगढ़ की सड़कों पर करीब 200 विद्यार्थी उतरे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संतोषगढ़ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने हाथों में नशा विरोधी संदेशों की पट्टिकाएं लेकर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


इस दौरान जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित ने कहा कि नशा विशेषकर युवा पीढ़ी के सामने गंभीर चुनौती बन रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। नशा मुक्त भारत अभियान का उद्देश्य जागरूकता के साथ स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव तैयार करना है। रैली में नगर परिषद संतोषगढ़ की अध्यक्ष अंजना चब्बा, तहसील कल्याण अधिकारी जतिंद्र शर्मा, अधीक्षक अनूप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें