फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाइक चोरी के आरोपी दौलतपुर बस स्टैंड से काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने दौलतपुर चौक से दो बाइक चोरी होने के मामले में सीसीटीवी की फुटेज के सहायता से चोर की पहचान कर उसे शुक्रवार को काबू कर लिया। चौकी प्रभारी एसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि दौलतपुर चौक में बीते दिनों दो बाइक चोरी होने के मामले दर्ज किए गए। इसमें एक मामला अमनदीप, निवासी दौलतपुर चौक, तहसील घनारी, जिला ऊना की शिकायत पर पंजीकृत किया गया। इसने शिकायत में बताया कि बीती 27 जुलाई को वह अपनी बाइक को सरकारी अस्पताल दौलतपुर में खड़ा किया और निजी काम से कहीं चला गया। जब वह तीन अगस्त को वापस आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी, लेकिन इस वारदात के दौरान शातिर चोर बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। चोरी को लेकर दौलतपुर पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो इसमें चोर बाइक चोरी करते साफ देखा गया। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन चोर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहा था। इस बीच शुक्रवार को शातिर फिर चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में था। इस दौरान पुलिस ने मौके पर उसे दबोच लिया। व्यक्ति की पहचान सतनाम सिंह, निवासी मुकेरियां पंजाब के तौर पर हुई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि दौलतपुर चौक से दो बाइक चोरी के मामले में एक मुकेरियां के एक व्यक्ति को काबू किया गया है। बाइक की बरामदगी के लिए टीम मुकेरियां भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें