फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटवारियों के 20 पद सेवानिवृत्त अधिकारियों से भरे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 313 में 27 तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। उपायुक्त कार्यालय ऊना में राजस्व विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारियों से 20 पद पटवारियों के पारिश्रमिक आधार पर भरे जाएंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि सेवानिवृत्त अधिकारी अपना आवेदन पात्र सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों के साथ उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 313 में 27 जनवरी शाम तीन बजे से पहले जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय अवधि के भीतर आवेदन न पहुंचने की स्थिति में आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदनकर्ता पदों से संबंधित नियम एवं शर्तें और आवेदन फॉर्म http://hpuna.nic.in डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि आवेदक की ओर से सेवानिवृत्ति से पहले हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग के किसी भी विंग में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवाएं प्रदान की हो तथा उनके खिलाफ कोई विभागीय/अनुशासनात्मक कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए। आवेदक की आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा पटवारी पद के लिए 40 हजार रुपये वेतन देय होगा। इच्छुक आवेदक इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें