फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग के आदेश नहीं मान रहे सरकारी स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले के सरकारी स्कूल चुनाव आयोग के आदेशों को हल्के में लेकर ध्यान नहीं दे रहे हैं। आयोग ने सभी सरकारी स्कूलों को आदेश दिए थे कि प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापक मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों से संकल्प पत्र भरवाएं।

शिक्षा विभाग ने संकल्प पत्रों को जिला कार्यालय से लेने के लिए 20 अप्रैल को विभागीय साइट में पत्र डालकर निर्देश जारी किए थे। तीन अप्रैल तक इन पत्रों को भरकर शिक्षा विभाग के जिला कार्यालय में जमा करवाने थे। जिले के 60 सरकारी स्कूलों ने अब तक आदेशों की अवमानना की है। संकल्प पत्रों में विद्यार्थियों को अपने और अभिभावकों के नाम, संपर्क नंबर सहित हस्ताक्षर करवाने थे। उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने कहा कि लापरवाही बरतने वाले स्कूल प्रमुख विभागीय आदेशों को न मानने पर सख्त कार्रवाई की लपेटे में आ सकते हैं।
विज्ञापन


यह है संकल्प पत्र
मेरे प्यारे मम्मी-पापा, मुझे पता है कि आप मुझे बहुत प्यार करते हैं। मेरे भविष्य को अच्छा बनाने के लिए आप दिन रात मेहनत करते हैं। मेरा भविष्य देश के मजबूत लोकतंत्र से भी जुड़ा है। इसलिए मैं आपसे एक संकल्प करना चहता/चाहती हूं कि आप लोकसभा निर्वाचन-2019 में 19 मई को वोट डालने के लिए जरूर जाएंगे। मुझे यकीन है कि आप यह वायदा निभाएंगे।
विज्ञापन


इन स्कूलों ने नहीं भरे पत्र
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अंदौरा, बढेड़ा, बसाल, बसोली, बाथड़ी, चकसराय, चलोला, चताड़ा, चौकी मन्यार, चुरूडू, धमांदरी, धुसाड़ा, घंगरेट, गिंदपुर मलौन, ईसपुर, जोह, खड्ड, कुनेरल, कुठारबीत, कुठेड़ा जस्वां, लठियाणी, लौहारा, लोअर बढेड़ा, मंदीली, मवां कोहला, नंगल कला, नैहरियां, परोइयां, पीपलू, पिरथीपुर, पोलियां बीत, पोलिया पुरोहिता, रायपुर मल्हा दा पिंड, रायपुर मैदान, रोड़ा, सलोह बैरी, सनोली, सरोह, टकारला, टकोली, तलाई, ठठ्ठल और राजकीय उच्च पाठशालाओं में बरूही, भठोलिया कलां, बढ़वार, दयोली, धमांदरी, घर बासड़ा, गुरपलाह, जनकौर, क्यारियां, कोट, लौहारली, लोअर बसाल, नंदपुर, लोअर पालकवाह, पनोह, ठाकरां, झूडोवाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें