फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवॉक के दाखिलों की तिथि बढ़ी : त्रिलोक

विज्ञापन
एडमिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। बीवॉक पाठयक्रम के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना में रिटेल मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म कोर्स में दाखिले की तिथि को 7 जुलाई तक बढ़ा दिया है। कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में 45-45 सीटें भरी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन प्रपत्र, आवश्यक दस्तावेजों के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रिटेल मैनेजमेंट तथा हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म में तीन-तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवार सामान्य वर्ग से कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं तथा आरक्षित वर्ग से कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि दोनों पाठ्यक्रमों में दाखिला 12वीं कक्षा में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। दोनों बीवॉक पाठ्यक्रमों में छात्रों को बीच में पढ़ाई छोड़ देने पर निर्धारित अवधि के लिए प्रमाणपत्र दिया जाएगा। 6 माह बाद पाठ्यक्रम छोड़ने पर प्रमाणपत्र, एक वर्ष के बाद डिप्लोमा, दो वर्ष के बाद एडवांस डिप्लोमा तथा तीन वर्ष का पूरा पाठ्यक्रम करने पर संबंधित विषय में बीवॉक की डिग्री दी जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र एमवॉक या एमबीए के अतिरिक्त एमए में दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि वीबॉक की तीन वर्षीय डिग्री प्राप्त करने के बाद छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं के पात्र होंगे। इस पाठ्यक्रम को स्किल इंडिया के माध्यम से विकसित किया गया है। दाखिला प्राप्त करने वाले छात्र जिनकी पारिवारिक आय समस्त दो लाख से अधिक नहीं है वो कौशल विकास भत्ता योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये कौशल विकास भत्ता प्राप्त कर सकता है। उन्होने बताया कि यह पाठ्यक्रम सामान्य तथा स्किल के दो हिस्सों में चलाया जाता है। पहले सेमेस्टर के बाद 20 से 22 दिन, पहले वर्ष के बाद एक माह, जबकि दूसरे व तीसरे वर्ष में तीन-तीन माह की जॉब ट्रेनिंग चंडीगढ़, दिल्ली इत्यादि शहरों में भी दी जाती है जिसका सारा खर्च सरकार वहन करती है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाठ्यक्रम पूरा करने पर कैंपस प्लेसमेंट भी की जाती है। उन्होंने बताया कि बीवॉक में एक सेमेस्टर के लिए लड़कियों को 3354 तथा लड़कों को 3954 रुपये प्रति सेमेस्टर फीस अदा करनी होगी। दूसरे सेमेस्टर से फीस आधा रह जाएगी। उन्होंने बीवॉक में एडमिशन के इच्छुक छात्र जल्द से जल्द फार्म भरें। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए बीवॉक पाठ्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रो. स्वर्ण सिंह के मोबाइल नंबर 98166-15678 पर संपर्क कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें