फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुकता शिविर का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गगरेट(ऊना)। नोडल जनहित युवा क्लब गगरेट ने नशे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला परिषद रमेश हीर ने युवाओं को नशे से दूर रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल भारत के युवा ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के युवा धीरे-धीरे नशे के विशाल दलदल में फंसते जा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने ऊना जिले में बढ़ रहे नशे के बारे में भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में नशे के खिलाफ समय-समय पर जागरुकता कैंप लगाने चाहिए। इससे युवा नशे के चंगुल में न फंसें। इस अवसर पर नोडल क्लब के कोषाध्यक्ष गुरभजन सिंह, अजय विजय, रोहित प्रकाश, लवली, राज कुमार, दलीप चंद, राजेश सहित अन्य कई युवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें