अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुकता शिविर का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
गगरेट(ऊना)। नोडल जनहित युवा क्लब गगरेट ने नशे के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस एवं अवैध तस्करी के खिलाफ जागरुकता शिविर का आयोजन किया। इसमें जिला परिषद रमेश हीर ने युवाओं को नशे से दूर रहने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि केवल भारत के युवा ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के युवा धीरे-धीरे नशे के विशाल दलदल में फंसते जा रहे हैं जोकि चिंता का विषय है।
उन्होंने ऊना जिले में बढ़ रहे नशे के बारे में भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल में नशे के खिलाफ समय-समय पर जागरुकता कैंप लगाने चाहिए। इससे युवा नशे के चंगुल में न फंसें। इस अवसर पर नोडल क्लब के कोषाध्यक्ष गुरभजन सिंह, अजय विजय, रोहित प्रकाश, लवली, राज कुमार, दलीप चंद, राजेश सहित अन्य कई युवा उपस्थित रहे।