फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घालुवाल में ठेके के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
घालुवाल के मुख्य सड़क पर स्थित शराब के ठेके और अहाते के विरुद्ध स्थानीय ग्रामीण खासे परेशान है। जिस कारण वह अभी तक जिला से संबंधित प्रदेश सरकार के मंत्री एवं जिला प्रशासन से इस बारे में गुहार लगा चुके है। लेकिन अभी तक उनकी कहीं कोई समस्या का समाधान नहीं हो सका है। इस पर कड़ा रुख इतियार करते हुए ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिला और अपनी समस्या से अवगत करवाया। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि शराब का ठेका व अहाता मुख्य मार्ग पर है। वही इसके आस पास काफी ज्यादा आबादी है।

अधिकतर शाम के समय यहां पर कई ऐसे लोगों का जमावड़ा लगा रहता है जोकि शराब के नशे में धुत्त होते है। ऐसे में रास्ते से महिलाओं व बच्चो का भी आना जाना रहता है। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि अगर 7 दिन के भीतर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें मजबूरन महिलाओं व बच्चों संग सड़क पर धरना देने को बैठना पड़ेगा। इस अवसर पर स्थानीय चमन चंद, केशव पुरी, हरफूल सिंह, अशोक कुमार, शकुंतला देवी, विपन कुमार, राकेश कुमार, कृष्णा कटोच, स्वाति, शैली, संतोष, राजाराम, राहुल, साहिल, अशोक कुमार, अर्चना, अनूप, विकास, सतीश, पूनम, दौलत राम, सीडी संदल, निर्मल सहित ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया।
विज्ञापन


ठेका बदलने को डाला प्रस्ताव: नंदलाल
स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान नंदलाल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मांग पर उनकी पंचायत द्वारा शराब के ठेकों को यहां से तबदील करने को प्रस्ताव डाला जा चुका है। उन्होंने माना कि शराब का ठेका आबादी से कही दूर ही होना चाहिए। इससे किसी को कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन


निर्देशानुसार करेंगे उचित कार्रवाई : रवि
इस बारे में एक्साइज के ईटीओ रवि कुमार का कहना है कि उन्हें अभी तक उपायुक्त की ओर से कोई दिशा-निर्देश नहीं आए है। जैसे ही कोई दिशा निर्देश आते है, वैसे ही तुरंत आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें