फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोषगढ़ बाजार में बड़े वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

संतोषगढ़ (ऊना)।
संतोषगढ़ नगर के मेन बाजार में एसपी दिवाकर शर्मा ने सोमवार को डीएसपी कुलविंद्र सिंह के साथ यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी रूप सिंह समेत नगर परिषद के पार्षद व व्यापार मंडल पदाधिकारी और बाजार के दुकानदार भी उपस्थित रहे। लंबे समय से संतोषगढ़ नगर के दुकानदार बाजार में बड़े व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही से परेशान थे।

बाजार में बड़े व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा था। इस मामले को नगर परिषद के अधिकारियों के सामने कई बार उठाया लेकिन समस्या का हल नहीं हुआ। सोमवार को संतोषगढ़ नगर में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे एसपी दिवाकर शर्मा ने संतोषगढ़ बाजार का मुआयना कर दुकानदारों से राय ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने ऊना की तरह संतोषगढ़ नगर बाजार में चौपहिया व्यवसायिक वाहनों पर समयबद्ध तरीके से रोक लगा दी। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि बाजार में व्यवस्था बनाने के निर्देश पुलिस को दिए हैं। 14 मार्च से संतोषगढ़ नगर के बाजार में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि रविवार और आपातकालीन परिस्थितियों में बाजार में वाहन प्रवेश पर कोई रोक नहीं रहेगी। एसपी ने कहा कि बाजार में अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें