फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/गगरेट।
जिला भर में सोमवार को आधी रात से रुक-रुक कर हो रही बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली है। इस बारिश से गेहूं की फसल को संजीवनी मिल गई है। वहीं, सब्जियों के लिए यह बारिश वरदान मानी जा रही है। देर रात जिला मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश के बाद सूखे की समस्या से जूझ रहे किसानों ने चिंता भी दूर हुई है। बारिश से जिला के 60 प्रतिशत सूखे एरिया की सिंचाई हुई है।

इसे गेहूं सहित अन्य फसलों की पैदावार को लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में मात्र सुबह शाम की ही सर्दी रह गई थी। दिन की धूप में गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया था। सोमवार को हुई बारिश से दोबारा से सर्दी हो गई है। किसानों में रघुवंत ठाकुर, जसवंत राणा, इंदरजीत सिंह, विशांत बाली, राजेश कुमार, अरविंद चक्रवर्ती, दिनेश, संजीव, देस राज, अशोक कुमार, बंता राम, जोगिंद्र कुमार, मोहन लाल, अनिल कुमार का कहना है कि बारिश होने से उनकी फसल को खासा फायदा होगा। किसानों का कहना है कि इस बार सर्दी के मौसम में ज्यादा बारिश नहीं हुई है जिससे गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बरसते मेघों से उनकी चिंता कम कर दी है। किसानों का कहना है कि नींबू, आम और नाशपाती के लिए के लिए भी बारिश लाभदायक है। वहीं, कृषि विभाग के उपनिदेशक यशपाल चौधरी ने कहा बारिश अच्छी हुई है। इससे गेहूं समेत अन्य फसलों को लाभ मिलेगा। खासकर असिंचित क्षेत्र में फसलों को अच्छा पानी मिल गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें