फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्का गोयल के भजनों पर नाचे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में वीरवार को वार्षिक महासम्मेलन का आगाज वीरवार को हुआ। इस सम्मेलन के पहले दिन अल्का गोयल दिल्ली वालों ने अपने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। सम्मलेन की शुरुआत राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने श्री राधा कृष्ण की मूर्तियों की पूजा-अर्चना कर किया। राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद जीवन की कामना की। अल्का ने गणेश वंदना से कार्यक्रम शुरू किया।
विज्ञापन


उन्होंने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं को नाचने में मजबूर कर दिया। अल्का ने गुरु चरणों की भक्ति बड़ी चीज है, मैं कुछ भी नहीं मैंनू चरणी लगाया गुरुआं ने, हरे रामा-रामा राम रामा हरे हरे, अब तो आजा सांवरिया रे, मेरे बांके बिहारी ने बुलाया भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय संत बाबा बाल महाराज ने कहा कि मरने के बाद भगवान का नाम ही साथ जाएगा। उन्होंने कहा कि संत व्यक्ति को सच पर चलने का रास्ता दिखाते हैं। बाबा बाल जी ने कहा कि संतों और सत्संग का सानिध्य भी प्रभु कृपा से मिलता है। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें