फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बह रहा मछलियों का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
दलजीत शर्मा
विज्ञापन

लठियाणी (ऊना)। बंगाणा उपमंडल के तहत लठियाणी बाजार स्थित कुछ मछली विक्रेताओं की मनमर्जी ने लोगों की नाक में दम कर रखा है। मछलियों का मांस बेचने के चक्कर में इनका गंदा पानी सड़कों पर ही बहाया जा रहा है। इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि अब लोग बाजार से भी मुंह फेर रहे हैं। इससे दुकानदारों के व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोग दुर्गंध से बचने के लिए मुंह को कपड़े से ढककर यहां से गुजर रहे हैं।

कई बाद दुकानदारों को इस बारे में कहा गया लेकिन इनका रवैया आम लोगों पर भारी पड़ रहा है। लोगों में मछली विक्रेताओं के खिलाफ रोष व्याप्त है। लठियाणी बाजार गोबिंदसागर झील के चलते मछलियों के लिए भी अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। इसके चलते यहां मछली खाने का शौक रखने वालों की भीड़ रहती है। लठियाणी बाजार में ताजा, कच्ची एवं फ्राई मछली के नाम पर आम लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्रामीणों में राज कुमारी, संतोष कुमारी, ऊषा ठाकुर, अंजना ने कहा कि दुकानदार अपनी दुकान के बाहर खून से लथपथ मछलियों को सजाते हैं और इन का खून वाला गंदा पानी सड़कों पर बहा दिया जाता है।
विज्ञापन


इससे उनके बाजार से गुजरना मुश्किल हो गया है। दुकानों के बाहर इकट्ठा गंदा पानी बीमारियों को न्योता दे रहा है। यदि इन दुकानदारों को इस बारे में शिकायत की जाए तो वह उल्टा लड़ना शुरू कर देते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में भी इसकी शिकायत की गई लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र उचित कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


पंचायत प्रधान लठियाणी सत्या देवी का कहना है कि बाजार में मछली व्यापारियों की बहुत सारी दुकानें हैं। दुकानों से बहने वाले गंदे पानी की शिकायत आई थी। इस पर दुकानदारों को उन्होंने खुद मौके पर जाकर निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कोई दुकानदार ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें