फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत गांव बल्ह खालसा में एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला ने जहर किन कारणों से खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक बल्ह खालसा निवासी एक महिला (32) ने शुक्रवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ित को उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें