ऊना। पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अजनौली में छापेमारी कर एक व्यक्ति को अवैध शराब, अफीम तथा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस की एसआईयू टीम वीरवार को लालबत्ती चौक ऊना में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गुलशन कुमार निवासी कुठेड़ा खैरला तहसील अंब जिला ऊना, अजनोली गांव में घर में अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर अजनोली जिला ऊना में आरोपी के रिहायशी मकान से 116.57 ग्राम अफीम, 184.31 ग्राम चरस, 79500 मिली अंग्रेजी शराब तथा 1,17000 मिली देसी शराब बरामद की गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुलशन कुमार के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अफीम, चरस और शराब के साथ एक गिरफ्तार
एसआईयू टीम ने अजनौली में पकड़ी नशे की खेप