फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में 26 रूटों पर दौड़ेंगी 19 इलेक्ट्रिक बसें

Fri, 10 Apr 2026 08:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में सार्वजनिक परिवहन को पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बड़ा कदम उठाया है। एचआरटीसी ऊना जल्द ही 26 रूटों पर 19 इलेक्ट्रिक बसों को चलाएगा। ऊना को पहले चरण में 19 इलेक्ट्रिक बसें भेजने को हरी झंडी मिल गई है। एक इलेक्ट्रिक बस में 30 सीटें होंगी। एचआरटीसी ने इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने के लिए प्रस्तावित रूट प्लान तैयार कर लिया है। इस बस सेवा से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रदूषण भी कम होगा।
विज्ञापन



इलेक्ट्रिक बसें प्रतिदिन करीब 150 से 180 किलोमीटर तक का सफर तय करेंगी। ऐसे में एचआरटीसी इलेक्ट्रिक बस सेवा को ऊना से पंजाब के होशियारपुर व नंगल तक शुरू करने की तैयारी में है। इलेक्ट्रिक बस सेवा को जिला के अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों के शुरू होने से डीजल आधारित बसों पर निर्भरता कम होगी। इससे ईंधन की बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

चार्जिंग स्टेशन भी तैयार



बसों के संचालन के लिए आवश्यक चार्जिंग स्टेशन भी तैयार कर लिए गए हैं। जिससे व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाया जा सकेगा। जिले काे मिलने वाली इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए उनके रूट के अनुसार चार्जिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं। एचआरटीसी ने हरोली, अंब, ऊना नया बस अड्डा और परिवहन निगम की ऊना स्थित वर्कशॉप में अत्याधुनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में ऊना को 19 इलेक्ट्रिक बस मिलेंगी। इलेक्ट्रिक बस सेवा को शुरू करने के लिए रूट प्लान भी तैयार कर लिया है।



-सुरेश धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी ऊना

इलेक्ट्रिक बस सेवा के प्रस्तावित रूट



ऊना–होशियारपुर–ऊना
ऊना–नंगल–माहिलपुर–ऊना


ऊना–कुठार–हरोली–बनगढ़–ऊना
ऊना–पेखुबेला–संतोषगढ़–नंगल–ऊना


ऊना–कोडरा–शाहतलाई–ऊना
ऊना–बद्दी–दुलैहड़


ऊना–सैली–बल्ह खालसा–ऊना
ऊना–होशियारपुर–चिंतपूर्णी


ऊना–होशियारपुर–मैड़ी
ऊना–पंगलू–होशियारपुर–ऊना


ऊना–सिंगा
ऊना–बनगढ़़–ऊना


ऊना–सैली–ऊना
ऊना–लिदकोट


ऊना–दुलैहड़–ऊना
ऊना–माहिलपुर–ऊना (I, II)


ऊना–झम्बर (03 आरटी )

सोहारी–भिंडला–ऊना


ऊना–होशियारपुर–पंगलू–ऊना
ऊना–क्यारियां–हरोट


ऊना–धमांदरी
ऊना–दौलतपुर चौक



ऊना–होशियारपुर
ऊना–खडोल


ऊना–होशियारपुर–दौलतपुर
ऊना–बिहडू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें