फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैड़ी में दूसरे दिन झुके बीस हजार शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में दूसरे दिन झुके बीस हजार शीश
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की आमद से गुलजार हुआ मैड़ी मेला, चरण गंगा में स्नान कर लगाई दरबार में हाजिरी
मौसम खुलने से होला मोहल्ला मेले में लौटी रौनक
अमर उजाला ब्यूरो
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले के दूसरे दिन लगभग बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बाजार में श्रद्धालुओं की आमद में खूब चहल पहल रही। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, मंदिर वीर नाहर सिंह जी और चरणगंगा में श्रद्धालुओं ने बाबा जी के दरबार में हाजिरी लगवाई और मन्नतें मांगी। स्थानीय दुकानदारों अनिल कुमार, अश्वनी ठाकुर, महिंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, पवन ठाकुर, रक्षा देवी, राजेश कुमार, ठेकेदार रोशन लाल शर्मा, डिंपी, मुकेश शर्मा ने बताया कि मेले के दूसरे दिन मौसम खुलने से व्यापारियों को अच्छा मेला भरने की पूरी उम्मीद है। मेले में मनियारी, खिलौने, लकड़ी के सामान, धूप प्रसाद, रुमाल, सजावटी सामान की दुकानें सजी हैं। मेले में विशेष रूप से पंजाब और जम्मू से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। मेला क्षेत्र में धार्मिक स्थलों की सराय भरने लगी है और क्षेत्र में लगे तंबुओं में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। उधर मेला क्षेत्र में बिना परमिशन चल रहे लंगरों पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने दो स्थलों पर लंगर बंद करवाया। अंब बीडीसी अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि मेला में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं। धौलीधार सेवा सोसायटी के महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि चरणगंगा में देर रात से ही स्नान के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। मेले के दूसरे दिन लगभग बीस हजार श्रद्धालुओं ने चरणगंगा में स्नान किया और पवित्र धूने के दर्शन किए।
विज्ञापन


आईजी फुलझेले ने जांची सुरक्षा व्यवस्था
अंब(ऊना)। डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले में आईजी अतुल फुलझेले ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस प्रबंध का जायजा लिया। इस मौके पर एसपी ऊना दिवाकर शर्मा, पुलिस मेला अधिकारी एएसपी ऊना विनोद धीमान उनके साथ थे। आईजी ने मेला क्षेत्र जाकर स्वयं व्यवस्थाएं देखीं और उच्चाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें