अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मिशन-2019 के लिए भाजपा ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। भाजपा ने लोगों तक पहुंच बनाने के लिए हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए ‘भारत के मन की बात मोदी के साथ’ रथ शुरू किया है। ऊना से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया।
एक माह तक चलने वाले रथ जहां हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएगा, वहीं रथ में एक सुझाव पेटी भी रखी है। इसमें आने वाले सुझावों को भाजपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि भाजपा ने अब की बार 400 के पार मिशन को लेकर चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से 163 सीटों के लिए भारत के मन की बात, मोदी के साथ प्रचार प्रसार रथ रवाना किए हैं। इनमें से हिमाचल प्रदेश के शिमला और हमीरपुर लोकसभा क्षेत्रों में भी रोजाना हर विधानसभा क्षेत्रों में यह रथ दौड़ते नजर आएंगे।
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लिए आए मोदी रथ को रवाना कर दिया है। प्रचार-प्रसार रथ हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में 4 अप्रैल तक हर विधानसभा क्षेत्र में घूमकर मोदी सरकार की उपलब्धियों का व्याखान करेगा। इस रथ में एक सुझाव पेटिका भी रखी गई है, जिसमें लोग पीएम मोदी तक अपने सुझाव भेज सकते है। उन्होंने कहा कि लोगों के सुझावों को आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।
सतपाल सत्ती ने कहा कि मार्च में हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक सुझाव पेटी रखकर लोगों के सुझाव लिए जाएंगे। भाजपा का लक्ष्य सुझाव पेटियों के माध्यम से देश के 10 करोड़ो लोगों के सुझाव लेने का लक्ष्य है। भारत के मन की बात मोदी के साथ कार्यक्रम के लिए हमीरपुर क्षेत्र में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा को संयोजक की जिम्मेवारी दी गई है जबकि सह संयोजक का जिम्मा नरेंद्र अत्री को दिया गया है।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, हथकरघा उद्योग के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, देशराज राणा, नरेंद्र अत्री, राम पाल सैणी, रवि जेलदार, शिव मेहन, नवीन पुरी, खामोश जैतक, विवेक भरद्वाज, नरिंदर दुबे, हरदयाल सिंह, कामाल सैणी सहित अन्य उपस्थित रहे।