ऊना। जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटड बद्दी कंपनी की ओर से 30 अगस्त को आईटीआई ऊना में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। आईटीआई के प्राचार्य यशपाल सिंह रायजादा ने बताया कि साक्षात्कार में फिटर व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के प्रशिक्षु ही हिस्सा ले सकते हैं।
प्रशिक्षुओं की आयु 18 से 24 वर्ष तय की गई है। प्रशिक्षुओं को इंटरव्यू के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई मार्कशीट, हिमाचली बोनाफाइड सहित अनय प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। प्रधानाचार्य ने प्रशिक्षुओं से संस्थान के नए कैंपस पीर निगाह रोड स्थित सीओई भवन में पहुंचने का आग्रह किया।