फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों के युक्तिकरण का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने विभाग एवं सरकार की ओर से प्राथमिक अध्यापकों का बार-बार युक्तिकरण की प्रक्रिया का जमकर विरोध किया है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बलविंद्र सिंह बैंस ने कहा कि वर्तमान में युक्तिकरण के लिए 30 अप्रैल का समय तय करना ठीक नहीं है। बच्चों का स्कूलों में दाखिला 30 सितंबर तक होता है। इससे पहले जब भी प्राथमिक विद्यालयों से अध्यापकों का युक्तिकरण किया गया है, वे 30 सितंबर की बच्चों की संख्या पर हुआ है। यदि बच्चों की संख्या को मध्य नजर रखा जाए तो अन्य उच्चतर विद्यालयों में बच्चों की संख्या काफी कम है, वहां पर बच्चों के आधार पर युक्तिकरण क्यों नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार युक्तिकरण केवल मात्र प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों का कर रही है, जो प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ अन्याय है। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार से सरकार द्वारा युक्तिकरण के विषय में उचित कदम नहीं उठाए तो शिक्षक सड़कों पर उतरने से गुरेज नहीं करेगा। इस अवसर पर जिला महासचिव राकेश चंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपप्रधान जोगिंद्र, मियां कोषाध्यक्ष सतिंद्र मिन्हास, लेखाकार महेश शर्मा, उपप्रधान सतीश कुमार, खंड प्रधान कुलदीप कंग, जगदेव जग्गी, अवतार सिंह, सुभाष सैणी, अशोक धीमान, राजीव शर्मा, महासचिव प्रदीप कुमार, विजय पटियाल, राज कुमार, विजय शर्मा, जगमोहन सिंह, संदेश कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, शोभा गुलेरिया, संजय कुमार, गुरदीप सिंह, बिहारी लाल, राज कुमार एवं महिला विंग अध्यक्षा सुनीता देवी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें