फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहडिय़ों को लेकर नप पर बरसा रोड सेफ्टी क्लब

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी रसीदों से दिया जा रहा घूमने का लाइसेंस
विज्ञापन

रेहड़ियों को लेकर नप पर बरसा रोड सेफ्टी क्लब
गैर पंजीकृत रेहड़ियों को लेकर नप पर गंभीर आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। रोड सेफ्टी क्लब ने शहर में गैर पंजीकृत रेहड़ियों को लेकर नगर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्लब ने कहा है कि नप के अधिकारी और कर्मचारी ऐसे रेहड़ी-फड़ी वालों से पैसे लेकर उन्हें फर्जी रसीदें देकर शहर में घूमने का लाइसेंस दे रहे हैं। जिन रसीदों पर कोई तारीख तक नहीं लिखी होती है। मंगलवार को हुई रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में रेहड़ी-फड़ी वालों का मुद्दा जोर-शोर से उठा। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विजय डोगरा ने की। जबकि, एसएचओ सर्वजीत सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। डोगरा ने कहा कि जिला मुख्यालय पर रेहड़ियों की संख्या में भी दिनप्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालांकि, नगर परिषद के पास कुल 181 रेहड़ियां पंजीकृत हैं लेकिन मुख्यालय पर इससे ज्यादा रेहड़ियां बिना पंजीकरण घूम रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद की मिलीभगत के चलते कई अनधिकृत रेहड़ियां सड़कों पर चल रही हैं। इन्हें विभागीय कर्मी पैसे लेकर हर महीने रसीद दे देते हैं। इन रसीदों पर कोई डेट तक नहीं डाली जाती है। इस पर शिकंजा कसने के लिए विजिलेंस के अधिकारियों से चर्चा कर जांच करवाई जाएगी। इस दौरान पुलिस द्वारा शहर के चिन्हित स्थानों पर बसें न रोकने वाले चालकों पर शिकंजा कसने को लेकर रणनीति बनाई गई। डोगरा ने बताया कि पुलिस ने बस अड्डे से बाहर हमीरपुर रोड, नंगल रोड और अंब रोड पर सवारियों को चढ़ाने-उतारने के लिए स्पॉट बॉक्स चिन्हित किए थे। यह भी कहा गया था कि बॉक्स पर बसें खड़ी न करने पर चालान काटा जाएगा। रोटरी चौक पर भी बसें खड़ी करने पर चालान काटने की बात कही गई थी लेकिन बस चालक मनमानी पर उतारू हैं। क्लब ने निजी बस चालकों से अड्डे से निकलकर शहर में चिन्हित किए गए बस बॉक्स में ही अपनी बसें रोकने का आह्वान किया है। चिन्हित बॉक्स के अलावा अन्य जगह बस पार्क करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

नप नहीं ले रही बैठक में हिस्सा : डोगरा
डोगरा ने कहा कि नगर परिषद पिछले लंबे समय से रोड सेफ्टी क्लब की बैठक में हिस्सा नहीं ले रही है। बैठक की सूचना हमेशा दी जाती है। बावजूद इसके बैठकों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। एसएचओ सर्वजीत सिंह ने व्यापारियों से शहर को सुंदर बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि दुकानदार फुटपाथ पर समान को न सजाएं। लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ही हेलमेट का प्रयोग करें। वहीं, अभिभावकों से भी आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। इस मौके पर एसएन शुक्ला, तिलक राज मैहन, राकेश कैलाश, मनीष शर्मा, प्रदीप राणा, सतीश अत्री, राजेश सामा, भूपेंद्र सिंह, ठाकुर सेन, दर्शन सिंह, पवन कुमार, ट्रैफिक प्रभारी सुच्चा सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें