पीएस इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैड़ी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में बीडीएम कंपनी के मैनेजर केसी कतना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। संस्थान के चेयरमैन प्यारा सिंह डढवाल, प्रधानाचार्य इच्छया देवी, एमडी अतुल ठाकुर ने मुख्यातिथि एवं अन्य का स्वागत किया। प्यारा सिंह डढवाल और हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बन्याल ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुुभारंभ मां सरस्वती के पूजन से हुआ। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। गिद्दा, नाटी, झमाकडा पेश कर खूब वाहवाही लूटी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। मुख्यातिथि केसी कतना ने स्कूल में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में अव्वल रहने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर मॉडर्न स्कूल ऑफ साइंस की प्रधानाचार्य मोनिका बन्याल, ग्राम पंचायत मैड़ी के पूर्व प्रधान सतपाल शर्मा, उपप्रधान हरविंद सिंह ने भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मनमोहन सिंह, अजय शर्मा, विरेंद्र मंडयाल, प्रज्य शर्मा, रिम्मी ठाकुर भी उपस्थित थे।
.......
इन्हें मिला सम्मान
मुख्यातिथि ने होनहार छात्रों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेरिट में स्थान पाने वाले पल्लवी मंडयाल, मोहित कुमार, आशीष, सीमा, परीक्षित, वॉलीबाल में जिलास्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अर्नव, मृदुल, सोहन, आयरिश, इशान, अंश, आदित्य और सुमित को सम्मानित किया गया।
000