फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

326 अभ्यर्थियों ने पास की शारीरिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
इंदिरा मैदान में सेना के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में हजारों की संख्या में युवाओं ने पसीना बहाया। युवा वर्ग में सेना में भर्ती के लिए खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सोमवार को 326 युवा ही मैदान में शारीरिक मापदंडों पर खरा उतर पाए। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 4300 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई थी। चयनित युवाओं के लिए अब मेडिकल और रिटन टेस्ट जैसी कड़ी चुनौतियां पार करनी होंगी। तभी युवा देश की सेवा का सपना पूरा कर पाएंगे।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के तत्वावधान में रविवार को सिपाही सामान्य ड्यूटी/लिपिक/स्टोरकीपर के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया में हमीरपुर की गलोड़ और नादौन को छोड़कर सभी तहसीलों के लगभग 3800 युवा प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और दौड़ स्पर्धा में हिस्सा लिया। हालांकि सेना में खुली भर्ती के लिए 4300 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाई थी। इनमें से 328 युवा ही ग्राउंड टेस्ट क्लीयर कर पाए हैं। अगर किसी कारणवश 500 प्रतिभागी युवा भाग नहीं ले पाए हैं। स्क्रीनिंग टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में सफल प्रतिभागियों की भर्ती मेरिट के आधार पर ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 नवंबर तक चलने वाली खुली भर्ती में हिमाचल के बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस भर्ती के लिए लगभग 29 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। भर्ती के दूसरे दिन ड्यूटी/लिपिक/स्टोरकीपर के पदों के लिए शारीरिक परीक्षण किया गया। इसमें भर्ती होने आए युवाओं को दौड़, बीम पुलअप, जिग जैग बैलेंसिंग और नौ फीट का गड्ढा फांदना जैसे कड़े परीक्षण से गुजरना पड़ा। ग्राउंड टेस्ट क्लीयर करने के लिए युवाओं को खासी मशक्कत करनी पड़ी। कर्नल संजय चावला सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजय चावला ने बताया कि 14 नवंबर को ऊना के युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें