अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
जिला स्वास्थ्य सेवाएं एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से माह नवंबर के दौरान जिला में विभिन्न परिवार नियोजन शिविर लगाया किया जा रहा है। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को किसी आपातकालीन स्थिति से निपटने और शल्योत्तर परीक्षण के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इन शिविरों में आने वाले सभी मामलों को पूरी छानबीन करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि 10, 17, और 24 नवंबर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में, 13 नवंबर को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र अंब और 18 नवंबर को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां और 23 नवंबर को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में किए जाएंगे। 20 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिंतपूर्णी में और 25 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुर मैदान में और 29 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाथड़ी में परिवार नियोजन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक नवंबर को पीएचसी बसदेहड़ा और दो नवंबर को सीएचसी गगरेट और तीन नवंबर को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।