दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गद्दीनशीन डेरा बाबा हरीशाह अंबोआ के बाबा राकेश शाह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि बाबा राकेश शाह ने बच्चों को गौ सेवा, जीवन में माता-पिता एवं गुरुओं के महत्व तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान सतपाल भारद्वाज, महिला कार्यक्रम अधिकारी सुनीता जरियाल, प्रवक्ता प्रदीप धीर मुख्य रूप से उपस्थित थे। इसके बाद छात्रों ने स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता का पैगाम दिया। बच्चों ने विद्यालय परिसर की सफाई भी की।