अंब (ऊना)। पक्का परोह में एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब अंब-ऊना रोड पर जा रहे ट्रक के सामने अचानक एक वृद्ध व्यक्ति आ गया। इसे बचाते समय ट्रक चालक ने वाहन को सड़क किनारे उतार दिया, जहां ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। हादसे में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।