फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: 18 घंटे बिजली गुल, व्यापारियों का कारोबार ठप

Thu, 05 Nov 2026 01:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। त्योहारी सीजन में जब बाजारों में ग्राहकों की भीड़ और दुकानदारों को अच्छे कारोबार की उम्मीद रहती है, उसी समय बिजली कटौती ने गगरेट के ऊना रोड के व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। यहां बिजली आपूर्ति करीब 18 घंटे तक ठप रही। रात 11 बजे गुल हुई बिजली अगले दिन शाम पांच बजे बहाल हो पाई। लंबे बिजली कट के चलते दुकानों में कामकाज प्रभावित रहा और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा। इससे दुकानदारों में बिजली बोर्ड के प्रति भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


व्यापारियों में राजेश कुमार, बलदेव, प्रवेश, बीरबल का कहना है कि त्योहारों का सीजन सालभर के कारोबार के लिहाज से बेहद अहम होता है। इन दिनों बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ती है लेकिन इतने लंबे समय तक बिजली बंद रहने से बिजली से चलने वाले उपकरण ठप रहे। इससे न केवल दुकानदारों का काम प्रभावित हुआ बल्कि खरीदारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या पहले भी सामने आती रही है। इस संबंध में विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो पाया। उनका सवाल है कि त्योहारों के सबसे व्यस्त दिनों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाले नुकसान की भरपाई कौन करेगा। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे सामूहिक रूप से सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उधर, बिजली बोर्ड गगरेट के कनिष्ठ अभियंता ओंकार सिंह ने बताया कि केबल खराब होने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। खराब केबल को बदल दिया गया है और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें