बंगाणा (ऊना)। स्वामी विवेकानंद जयंती पर लघु उद्योग संघ और हिमालय फाउंडेशन ने रोजगार मेले का आयोजन किया। इसका शुभारंभ विधायक विवेक शर्मा ने किया। शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं। यह रोजगार मेला युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के अवसर प्रदान करने के साथ स्वावलंबन की ओर प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। रोजगार मेले में मोहाली, बद्दी और सोलन के प्रतिष्ठित उद्योगों ने भाग लिया। बड़े उद्योगों के प्रबंधकों ने युवाओं को रोजगार योजनाओं और संभावनाओं की जानकारी दी। मेले में कुल 175 युवाओं ने पंजीकरण करवाया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव देसराज मोदगिल, तहसीलदार अमित शर्मा, विजय कुमार, उपप्रधान अजय शर्मा, बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव, रमन कुमार, अजय भारती, अनिल कुमार, केवलकृष्ण, यशपाल मनकोटिया, अरुण कुमार और खंड विकास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।