फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों की फोटो पर डाले हार, दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
ब्राह्मण सभा ने किया एससी/एसटी एक्ट का विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। ब्राह्मण कल्याण सभा ऊना ने एससी-एसटी एक्ट के विरोध में रोष जताया। मंगलवार को ब्राह्मण सभा ने एमसी पार्क में सवर्ण समाज के सांसदों को श्रद्धांजलि देकर रोष प्रकट किया। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी शामिल हैं।

सभा के सदस्यों ने छह सासंदों के लिए अर्थी तैयार की और एससी-एसटी एक्ट को पास करने के पक्ष में होने पर इनका रामनाम सत किया। सांसदों की फोटो को हार पहनाए और फिर बाद में फूलों से इन्हें श्रद्धाजंलि दी गई। सवर्ण समाज ने लोकसभा सांसद शांता कुमार, अनुराग ठाकुर और रामस्वरूप तथा राज्यसभा के सांसद जेपी नड्डा, आनंद शर्मा और विप्लव ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


ब्राह्मण सभा के संरक्षक शिव कुमार वासुदेव का कहना है कि एसएसी-एसटी एक्ट को पास करने में इन सांसदों का भी योगदान है। उन्होंने सवर्ण समाज को दबाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यह कानून सवर्ण समाज को जेल भेजने के लिए बनाया गया है। इससे सवर्ण समाज प्रताड़ित है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया था कि एससी-एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी नहीं होगी। लेकिन केंद्र सरकार ने इसे बदलते हुए तुरंत गिरफ्तार करने का एक्ट बनाया। इससे सवर्ण समाज में रोष है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस एक्ट का दुरुपयोग हुआ है। शिव कुमार किशोर ने कहा कि हम कानून के खिलाफ नहीं हैं लेकिन इसमें तुरंत गिरफ्तारी की बात गलत है।
विज्ञापन


इसमें पहले निष्पक्ष जांच हो अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण सभा महिला की उपाध्यक्ष मीना शर्मा, जिलाध्यक्ष चंदन शर्मा, राजीव मैनन, एसडी वशिष्ट, महासचिव वशिष्ट कालिया, प्रचारमंत्री अरुण कौशल, कानूनी सलाहकार हिमांशु विश्वामित्र, सचिव सौरव शर्मा, रामपाल ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें