फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोमिनो पीज्जा को चाहिए 120 डिलीवरी ब्वॉय

विज्ञापन
विज्ञापन
डोमिनो पिज्जा को चाहिए 120 डिलीवरी ब्वॉय
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय में 20 को होगा साक्षात्कार
चयनित अभ्यर्थी को मिलेगा प्रतिमाह 9095 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। मैसर्ज डोमिनो पिज्जा इंडिया मोहाली पंजाब ने पिज्जा डिलीवरी लड़कों के 120 पद अधिसूचित किए हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 20 जून को सुबह 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि पिज्जा डिलीवरी लड़कों के अधिसूचित पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए, जबकि शैक्षणिक योग्यता दसवीं, जमा दो या स्नातक होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एलएमवी का वैध लाइसेंस, आधार कॉर्ड, बायोडाटा आदि होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवार को 9095 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। इसमें ईपीएफ और ईएसआई की सुविधा भी शामिल है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए योग्य तथा इच्छुक आवेदक अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण और जन्म का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र सहित उनकी छाया प्रतियों के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि और स्थान में पहुंच कर भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी प्रकार का यात्रा और दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें