फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल भी नहीं चलेगी जयराम सरकार: मुकेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच साल भी नहीं चलेगी जयराम सरकार : मुकेश
विज्ञापन

जयराम को दिया व्हाटसएप वाले मुख्यमंत्री का टैग
नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर साधे निशाने
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार पांच साल भी पूरे नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को यकीन ही नहीं हो रहा कि वह मुख्यमंत्री बन चुके हैं। मुकेश ने जयराम ठाकुर को व्हाटसएप वाले मुख्यमंत्री का टाइटल दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकांश समय तो व्हाटसएप पर व्यतीत कर देते हैं और खाली समय में दिल्ली दौड़ जाते हैं। मुख्यमंत्री को खुद पर भी यकीन नहीं रहा है, इसलिए प्रदेश में जाकर लोगों को कह रहे हैं कि वह मुख्यमंत्री हैं अब तो मान लो। इतना ही नहीं, भाजपा की बैठकों में भी उनको कहना पड़ रहा है कि उनको कोई सहयोग नहीं कर रहा है। मुकेश ने कहा कि भाजपा ने वरिष्ठ नेता को मुख्यमंत्री के लिए प्रोजेक्ट किया था लेकिन छुटभैया नेता मुख्यमंत्री बन गए। मुकेश ने कहा कि जयराम के कैबिनेट मंत्री ही उनको मुख्यमंत्री नहीं मान रहे हैं। मुख्यमंत्री की छह महीने में एक ही उपलब्धि है कि वह पूरे प्रदेश में नाटियां डाल रहे हैं। इनको नाटियों और डांस वाले मुख्यमंत्री के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष झुकने वाला नहीं है। ठोक बजाके जवाब दिया जाएगा। मैं उनसे यह कहना चाहूंगा कि विपक्ष की ज्यादा चिंता न करें। अपने आप को और सरकार को संभालें। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र धर्माणा, अभिषेक राणा, अशोक, विक्रांत सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें