फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक बलदेव तोमर बने अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन की बैठक ऊना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश खन्ना की अध्यक्षता में हुई। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर को सर्वसम्मति से फुटबाल एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव दीपक शर्मा ने किया। इसका प्रदेश के सभी जिला संघों के अध्यक्षों ने समर्थन किया। चुनावी प्रक्रिया संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीपी कौशल ने शुरू की। महासचिव दीपक शर्मा को दोबारा कमान सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया। जिला सोलन के महासचिव करनजीत ने दीपक शर्मा के नाम का अनुमोदन किया। जिसे सभी जिला फुटबाल संघों के महासचिवों ने समर्थन किया। इसके बाद संघ के कोषाध्यक्ष के रूप में नरेश राणा के नाम का अनुमोदन किया गया। जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
विज्ञापन

बलदेव तोमर इससे पहले वर्ष 2007 से 2012 तक जिला सिरमौर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। फुटबाल संघ की यह चुनावी प्रक्रिया जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी महेंद्र प्रताप भराडिया की देखरेख में संपन्न हुई। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से अध्यक्ष और महासचिव उपस्थित रहे।
नवनियुक्त अध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि वह प्रदेश सरकार से मिलकर हिमाचल प्रदेश में फुटबाल खेल के उत्थान को लेकर एक नई रूपरेखा तैयार करेंगे। सभी जिला संघों के साथ मिलकर प्रदेश में फुटबाल को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में विश्वस्तरीय फुटबाल स्टेडियम तैयार करना प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार और खेल मंत्री से आग्रह करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेबी लीग के लिए हर जिले को पांच फुटबाल और पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर चंबा से नरेश खन्ना, मंडी से लीला बिलास शर्मा, पंकज शर्मा, शिमला से ऐश्वर्य, हमीरपुर से प्रदीप ठाकुर, संजेश जंबाल, कुल्लू से पवन कुमार, सोलन से करनजीत, तिलक शर्मा, कांगड़ा से सुरेश कुमार छेछा, शाहपुर से राकेश चौहान, अजय पंकिल, ऊना से जतिंद्र सैणी, सुखविंद्र सैणी, बहादुर सिंह, सुरेश सिंह मान, एसडी शर्मा, पंकज दत्ता, मोतीराम ठाकुर, दीपक शर्मा, अरमान, रोहित, चंद्र मोहन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें