ऊना/नंगल।
बीबीएमबी मैनेजमेंट ने समाज सेवी गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए नैना देवी मंदिर न्यास को फूलों से हवन सामग्री बनाने की मशीन भेंट की है। हवन सामग्री बनाने वाली इस मशीन की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई जा रही है। बीबीएमबी मैनेजमेंट ने मंदिर न्यास को आरओ सिस्टम से युक्त वाटर कूलर भी भेंट किया।
बीबीएमबी के चेयरमैन दविंद्र शर्मा के नेतृत्व में मां नैना देवी के दरबार में फूलों से हवन सामग्री बनाने की मशीन भेंट की। मशीन का विधिवत उद्घाटन बीबीएमबी चेयरमैन दविंद्र शर्मा मां नैना देवी के दरबार पहुंचे और पूजा-अर्चना के बाद मशीन का लोकार्पण किया।
बीबीएमबी के मुख्य अभियंता संजीव सूरी, उपमुख्य अभियंता हुसन लाल कंबोज सहित अन्य भी उपस्थित थे। हुसन लाल कंबोज ने बताया कि मां के दरबार में चढ़ाए फूलों के सूखने पर उन्हें अब उतार कर फेंक नहीं दिया जाएगा।