रोड सेफ्टी क्लब ने छेड़ा जागरूकता अभियान
वाहन चालकों को नियमों के बारे किया जागरूक
अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाने पर भी हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
थाना सदर में रोड सेफ्टी क्लब की बैठक सोमवार को अध्यक्ष विजय डोगरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शहर में यातायात व्यवस्था के सुधार सहित अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दुकानदार फुटपाथ पर समान को न सजाए। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में रोड सेफ्टी क्लब स्थानीय व्यापार मंडल के सहयोग से अतिक्रमण के खिलाफ मुहिम चलाएगी। उन्होंने व्यापारियों से भी शहर को सुंदर बनाने को सहयोग करने की अपील की। बैठक के बाद क्लब सदस्यों ने रेड लाइट चौक पर करीब एक घंटे तक यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों को जेबरा क्रॉसिंग न करें, गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, बिना हेलमेट दोपहिया न चलाने बारे जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष विजय डोगरा ने कहा कि हेलमेट युक्त दुर्घटना मुक्त जो मुहिम छेड़ी गई है। उसके तहत स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को नियमों बारे जागरूक किया जा रहा है। अभियान में पुलिस का भी सहयोग भी लिया जा रहा है। डोगरा ने कहा कि लोग दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा ही हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। अभिभावकों से भी आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए। इस मौके पर एसएन शुक्ला, एएसआई एमएस खोखर, निर्मल सिंह, मनीष, सतीश अत्री, कर्म सिंह गुलेरिया, महेंद्र सिंह वर्मा, पवन कुमार, ठाकुर सेन, गुरविंद्र सिंह, जय सिंह, लाल सिंह मौजूद रहे।