फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल में अपात्रों को शामिल करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीपीएल में अपात्रों को शामिल करने का आरोप
विज्ञापन

लोअर अरनियाला निवासी ने बीडीओ को दी शिकायत
ग्राम पंचायत पर मनमानी करने के लगाए आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। लोअर अरनियाला पंचायत निवासी पंकज ने बीपीएल प्रक्रिया में चयन प्रक्रिया में अपात्र लोगों को शामिल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में पंचायत प्रधान और सचिव पर नियमों को ताक में रखकर चयन प्रक्रिया करने का आरोप जड़ा है। पीड़ित ने मामले को लेकर जिला प्रशासन को शिकायत सौंपी है। पंकज ने बताया कि वह लोअर अरनियाला का रहने वाला है। उसने बीपीएल के लिए आवेदन किया था। लोअर अरनियाला के बीपीएल पात्रों की सूची को अंतिम रूप दिया गया, उस दिन इसके बारे में उनको कोई जानकारी भी नहीं दी गई और कुछ अपात्र परिवारों को बीपीएल की श्रेणी में शामिल किया गया। जब मैने सचिव ग्राम पंचायत से बात की तो उन्होंने पंचायत प्रधान से बात करने की सलाह दी। ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान ने सकारात्मक जवाब नहीं दिया गया। पंकज ने कहा कि जिन लोगों को बीपीएल श्रेणी में डाला है। उनके मकान पक्के हैं और शौचालय की भी सुविधा है। कुछ लोगों ने मकान किराए पर भी चढ़ाए हैं। इनमें से कुछ लोगों के पास दो-दो पक्के मकान हैं, जब सर्वे टीम आती है तो मकान पुराना दिखाया जाता है। इनमें से कुछ लोगों के घर में टीवी, एलसीडी और फ्रिज भी है। इसके बावजूद इनको बीपीएल श्रेणी में शामिल कर लिया गया। पंकज ने जिला प्रशासन से इस मामले में शीघ्र उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत के सचिव जुगल किशोर ने कहा कि बीपीएल में चयन प्रक्रिया सभी की सहमति और उपस्थिति में की गई है। बीपीएल परिवारों के लिए पात्र लोगों का चयन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें