फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटलैहड़ की पेयजल समस्या का होगा जल्द हल: कंवर

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना/बंगाणा।
ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु और मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश में 23 हजार बेसहारा गौवंश को किसानों के घर पर या फिर गौशालाओं में पहुंचाकर संरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पहले 100 दिन के एजेंडे में उनके विभागों ने इस कार्य को विशेष प्राथमिकता देकर शामिल किया है।

कंवर रविवार को कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत थानाकलां और बसाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में सड़कों के निर्माण और पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंनेे कहा कि कुटलैहड़ को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से विभिन्न परियोजनाओं के तहत लगभग 60 करोड़ की राशि के प्रोजेक्ट स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया ताकि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके। इससे पहले वीरेंद्र कंवर और अनुराग ठाकुर का थानाकलां और बसाल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री यशपाल राणा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय, कुटलैहड़ मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री कैप्टन प्रीतम, चरणजीत शर्मा, जिला भाजयुमो अध्यक्ष बलराम बबलू, जिला परिषद उपाध्यक्ष सोमदत्त, जिला परिषद सदस्य राजकुमार, उर्मिला, राजकुमारी, सरोज, पूनम, कमल, अश्वनी, रंजना सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता, विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उप प्रधान, एसडीएम बंगाणा संजीव धीमान, एसडीएम ऊना पृथीपाल सिंह, डीएसपी कुलविंद्र सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें