फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की तरह सजा विश्वकर्मा मंदिर

विज्ञापन
Vishkarma - फोटो : Vishkarma
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। दीपावली के दौरान नामी कलाकार भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करेंगे। मंदिर को इस तरह से सजाया-संवारा जा रहा है कि दूर से भी ये अपनी ओर आकर्षित करेगा। नगर के विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा दिवस की तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा चुका है। तीन दिन चलने वाले सालाना उत्सव में दूर-दूर से श्रद्धालुओं का तांता लगेगा।
विज्ञापन


दीपावली को शुरू होकर तीन दिन तक चलने वाले उत्सव में हजारों दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। धर्म और जाति के भेदभाव के बिना लोग मंदिर में दर्शन करते हैं। मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत झंडा चढ़ाने की रस्म अदा करने के साथ होगी। इस दफा झंडा चढ़ाने की रस्म 20 अक्तूबर को निभाई जाएगी। 19 से 21 अक्तूबर तक दूसरे राज्यों से आए कलाकार एवं कथावाचक विश्वकर्मा की महिमा गुणगान करेंगे।

1947 में हकीम प्रताप सिंह की ओर से निर्मित नगर का विश्वकर्मा मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षक का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर की देखरेख एवं संचालन का काम नगर के मान परिवार के लोग एकजुटता के साथ करते हैं।
विज्ञापन


सालाना कार्यक्रम के दौरान मान परिवार के युवाओं द्वारा हस्तनिर्मित वस्तुओं एवं तकनीकी कार्यों से जुड़ी प्रदर्शनी भी मंदिर परिसर में लगाई जाती है। मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भजन सिंह मान ने बताया कि इस बार मंदिर के 68वें सालाना कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार व कथावाचक श्रद्धालुओं को भगवान विश्वकर्मा की महिमा का रसपान करवाएंगे।

मंदिर कमेटी के महासचिव भजन सिंह मान ने बताया कि कार्यक्रम में पंडित स्वतंत्र शर्मा, सरदार मंगल सिंह विरदी, भगत गुरदेव सिंह एंड पार्टी तथा अरविंद सूर्य म्यूजिकल ग्रुप भगवान विश्वकर्मा की महिमा का गुणगान करेंगे। दीपावली के रोज मंदिर कमेटी की ओर से आतिशबाजी का भी आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय विश्वकर्मा सम्मेलन में भाग लेने के लिए देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें