फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नील गाय की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। क्षेत्र के बाबा ऊधो मंदिर मार्ग पर देर रात नील गाय से टकराने पर नंगल नगर काउंसिल के सेनेटरी इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें उपचार के लिए बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल सेनेटरी इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि वह प्रति दिन की तरह अपनी बाइक पर घर प्लासी की ओर जा रहे थे कि बाबा ऊधो मंदिर मार्ग पर अचानक भागती हुई नील गाय आई और उनकी बाइक को टक्कर मारकर वापस जंगल में भाग गई। उन्होंने बताया कि राहगीरों ने उसे तुरंत बीबीएमबी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसके सिर पर टांके लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें