फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावण अष्टमी मेले को कुछ दिन, प्रबंध जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में श्रावण अष्टमी मेला शुरू होने में कुछ ही दिन शेष बचे हैं, लेकिन यहां मेलों के प्रबंधों को लेकर अभी तक कोई तैयारियां नहीं की गई हैं। इससे यहां अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है। भरवाईं से चिंतपूर्णी मंदिर रोड की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। इसके चलते मंदिर में पैदल एवं दंडवत आने वाले भक्तों को परेशानी हो रही है। यही नहीं, इसके अलावा लुधियाना सराय के समीप मंदिर को जाने वाली सड़क पर पिछले कई दिन से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बदबू का आलम बना रहता है। लेकिन इसको अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है। साथ ही जहां सड़क के बीच गंदा पानी बह रहा है, वहां काफी ज्यादा सड़क टूट चुकी है। इससे आसपास दुकानदारों को भी समस्या झेलनी पड़ रही है। उधर, मुख्य पुलिस बैरियर से लेकर मंदिर न्यास की ओर से लगाई गई कई स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण बंद पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों राजेश कालिया, राजेंद्र, प्रदीप और मुनीश ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र चिंतपूर्णी में अव्यवस्थाओं की सुध लेकर इन्हें दूर किया जाए। उधर, चिंतपूर्णी कार्यकारी मंदिर अधिकारी रनिया राम ने बताया कि मेले के इंतजामों को लेकर उचित प्रबंध किए जाएंगे। 17 जुलाई को सावन मेले को लेकर मंदिर न्यास की बैठक भरवाईं में होगी। उसके बाद प्रबंधों को लेकर तेजी से कार्य किया जाएगा। सीवरेज के गंदे पानी और सड़क की मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उधर, भरवाईं आईपीएच विभाग के एसडीओ अश्वनी धीमान ने कहा कि पानी बाजार की नाली का है, जो कहीं ब्लॉक होकर सड़क पर बह रहा है। इसको दुरुस्त करवाना लोनिवि का काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें