फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: माता चिंतपूर्णी मंदिर में 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया

Mon, 11 May 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लगी लाइनें। संवाद
विज्ञापन
चिंतपूर्णी (ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 17 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। रविवार की छुट्टी के चलते श्रद्धालुओं की रौनक शनिवार को ही बन गई थी। रविवार सुबह ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लग गईं। दर्शनों के लिए लंबी लाइनें लग जाने से कई श्रद्धालु बिना दर्शन ही वापस हो गए। पंजाब से आए जसप्रीत, सुक्खा, रमन संजीव, मदन ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा होने से बाजार से ही वापस लौटना पड़ा। अब फिर कभी माता चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आएंगे । श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए 3 से चार घंटों का समय लाइनों में लग रहा था। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। धूप से बचने के लिए छायामान भी लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें