ऊना। औद्योगिक क्षेत्र बेला बाथड़ी से 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोर के पिता ने थाना टाहलीवाल में शिकायत देकर बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में फूल बहादुर सिंह निवासी उमारी बड़गंज, उमरी डीहा जिला गोंडा उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह वर्तमान में जय अंबे कंपनी बेला बाथड़ी में रह रहा है। उसका 17 वर्षीय पुत्र अनूप सिंह 11 मई 2026 से घर से लापता है। शिकायतकर्ता के अनुसार परिवार ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, दोस्तों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन किशोर का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास के क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर भी पूछताछ की जा रही है। संवाद