फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शराब ठेकों की 23 में से 17 यूनिट हुई 95 करोड़ में नीलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
2.79 प्रतिशत मार्जिन पर शराब के ठेके के लिए यूनिट की लगी बोली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कर एवं आबकारी विभाग ऊना की ओर से शराब के ठेकों की नीलामी प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। डीसी ऊना जतिन लाल ने बैठक की अध्यक्षता की और बताया कि ऊना जिले में शराब ठेकों की 23 यूनिट में से 17 को प्रथम प्रक्रिया में नीलाम कर दिया गया है। इससे विभाग को 95 करोड़ रुपये के तकरीबन राजस्व अर्जित हुआ है। कहा कि 2.79 प्रतिशत मार्जिन पर 17 यूनिट नीलाम की गई हैं और 6 यूनिट शेष रही हैं। आगामी दिनों में उन्हें भी सेल आउट कर दिया जाएगा। बसाल, थानाकलां, अजोली, हरोली, पंडोगा, भरवाई में यूनिट की अगले दिनों नीलामी होगी। 25 करोड़ की यूनिट की नीलामी शेष है। ऊना जिले में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए शराब की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया हुई। इस बार जिले की कुल 23 यूनिट के अंतर्गत 155 दुकानों की नीलामी होगी। पिछले वर्ष 143 दुकानों की नीलामी से सरकार को 117 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि इस वर्ष का कुल रिजर्व प्राइस 118 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। अब तक 17 यूनिट की नीलामी प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है, जबकि शेष यूनिटों की नीलामी की प्रक्रिया अगले दिनों होगी। जिला प्रशासन और आबकारी विभाग की ओर से नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए। इस दौरान विभाग के आयुक्त टिक्कम ठाकुर समेत अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें