फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 मीडिया कर्मियों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मीडिया कर्मियों के लिए अग्रिम पंक्ति के कोरोना योद्धा के रूप में शनिवार को विशेष टीकाकरण सत्र का आयोजन किया। इसमें मीडिया कर्मियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगाई। इस दौरान 17 मीडिया कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य और पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेषतौर पर उपस्थित रहे। वीरेंद्र कंवर ने बताया कि कोविड 19 वैश्विक महामारी के दौरान सरकार और आम जनता के संवाद में मीडिया की भूमिका सराहनीय रही तथा इनके इस महत्वपूर्ण योगदान को नजरंदाज नहीं किया जा सकता। जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना अरूण पटियाल ने कहा कि जिले के पत्रकार अपना वैक्सीनेशन करवाएं।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग अपना पूर्ण सहयोग करेगा। मीडिया कर्मी कोविड टीकाकरण से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975226059 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें