फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बेटे अब पौते के लिए टिकट मांगते रहे सुखराम : सती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। भंजाल में गगरेट मंडल भाजपा के एससी, एसटी सम्मलेन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कार्यकर्ताओ में जोश भरा। सत्ती ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटें जीतेगी।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय सीट अनुराग ठाकुर को जीता कर केंद्र में मोदी सरकार बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा इस बार केंद्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि देश के सभी लुटेरे अपनी राजनीतिक जमीन बचाने के लिए चौकीदार को हटाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसमें वो कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस नेता सुखराम पर प्रहार करते हुए कहा कि एक व्यक्ति अपनी निजी इच्छाओं के लिए पहले बेटे, फिर अपने पोते के लिए टिकट मांगता रहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो अपनी मर्जी से आये और मर्जी से चले गए। उनको मात्र अपने परिवार की चिंता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है लेकिन निजी इच्छाओं को पार्टी पर हावी नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का राष्ट्रीय नेतृत्व कमजोर है। वह प्रधानमंत्री बनने के काबिल ही नहीं है। उन्होंने कहा की भाई की कमजोरी को छिपाने के लिए बहन को राजनीति में उतारा गया। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पास केवल जनता को ठगने का काम है फिर चाहे वो कर्जमाफी की बात हो या 72,000 की घोषणा, सब वायदे केवल वोटों के लिए किए हैं।

गगरेट के विकास के लिए अग्रसर हूं : राजेश ठाकुर
विधायक राजेश ठाकुर ने अपने एक साल के विकास कार्यों का रिपोर्ट कॉर्ड बताया। उन्होंने सत्ती की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेशाध्यक्ष ने गगरेट के विकास के लिए सदैव योगदान दिया है। उन्होंने कहा की उनका मकसद गगरेट के विकास कार्य करके इसकी दशा और दिशा बदलना है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग झूठे बेबुनियाद आरोप लगाकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं परंतु जनता समझदार है। उनके झांसे में नहीं आएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस मौके विधायक राजेश ठाकुर, गगरेट भाजपा मंडल अध्यक्ष राम मूर्ति शर्मा, जिला पार्षद रमेश हीर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अशोक कुमार, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजीव संधू, मंजू जरियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम लता, ब्लाक चेयरमैन सुमन कुमारी, उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की, सुमन लता, पूर्व जिला परिषद लक्ष्मी जरियाल, भाजपा आईटी सेल के अनिल डडवाल, भूपिंद्र डडवाल, पंकज पंडित, विशाल, महिंद्र सिंह सहित अन्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें