फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में ठंड ने बरपाया कहर, न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में ठंड का प्रकोप लोगों पर जमकर कहर बरपा रहा है। हालत ऐसी है कि बारिश न होने के कारण सर्दी और भी विकराल रूप धारण करती जा रही है। सुबह और शाम ठंडी हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। इससे ठंड का प्रकोप लोगों पर जमकर कहर बरपा रहा है। वहीं सुबह के समय स्कूल जाने वाले छात्रों को कड़ाके की सर्दी में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के चलते जिले का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों ने दिनचर्या के कार्यों में बदलाव कर दिया है। लोग सुबह के समय घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। इससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती ठंड के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, गला खराब सहित अन्य रोगों की चपेट में लोग लेने लगे हैं। अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले लोगों में से लगभग 60 फीसदी मामले सर्दी की चपेट में आने के कारण पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें