फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
crowed in Chintpurni - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भरवाईं (ऊना)। रविवार को चिंतपूर्णी मंदिर में बीस हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। शनिवार देर रात से ही मां के दर्शनों को श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी चहल पहल बनी थी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास ने रात डेढ़ बजे ही मंदिर के कपाट खोल दिए थे।

विज्ञापन


मंदिर रोड पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगी रही। पुलिस ने बाजार में लगी सभी रेहड़ी-फेड़ी वालों को हटा दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई नए बस स्टैंड से लेकर मंदिर की लिफ्ट तक की। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने बताया कि मेले को शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इसलिए मंदिर रोड पर से सभी रेहड़ी वालों को हटाने के लिए कह दिया। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को रविवार को पूरी तरह से दुरुस्त बनाए रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें